कवर्धा में नगर पालिका का ताबड़तोड़ एक्शन! पॉलीथीन बेचने और खुले में कचरा फेंकने वाले 9 लोगों पर जुर्माना

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे  :शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर पालिका की टीम ने आज पुराने बस स्टैण्ड के सामने दुकानों में अचानक दबिश देकर खुले में कचरा फेंकने वाले तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग एवं बिक्री करने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना राशि वसूला गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान कई दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन जब्त किए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए गए नागरिकों को भी चेतावनी देते हुए आर्थिक दंड लगाया गया।

ये भी पढ़े :कबीरधाम में जुआ फड़ पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड! 8 आरोपी गिरफ्तार, ₹6,950 नकद और ताश की गड्डियां जब्त

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। कचरा सड़को पर ना फेंके। कचरा लेने सुबह शाम हमारी नगर पालिका की गाडियां आपके दुकान तक, घर तक पहुंच रही है। उन्होंने शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होनें यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे मामलों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। कार्यवाही के अवसर पर स्वच्छता प्रभारी लियाकत अली, मनीष ठाकुर, बालकृष्ण धुर्वे, स्वच्छता समन्वयक होमेश मानिकपुरी, सफाई सुपरवाईजर राकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सूरज ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, स्वचछता दीदी निशा खान, गंगा पात्रे, सरोज कंडरा सहित अधिक संख्या में निकाय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *