बेमेतरा में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा नेटवर्क उजागर, 2 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल टीम द्वारा आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो और उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही हैं।

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा को विश्वस्त सूत्र से जानकारी प्राप्त हुई है कि इंडियन ओवरसीज बैंक के संदेही बैंक खाता के धारक द्वारा सायबर धोखाधड़ी के राशि को अपने बैंक खाता में प्राप्त कर म्यूल खाता के रुप में उपयोग करने संबंधी जानकारी प्राप्त होने, इंडियन ओव्हरसीज बैंक शाखा बेमेतरा से पत्राचार कर खाता के संबंध में जानकारी प्राप्त करने पर उपरोक्त बैंक खाता दुष्यंत कुमार साहू पिता तारन साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम जेवरा के नाम पर होना पाया गया एवं उपरोक्त बैंक खाता के प्राप्त स्टेटमेंट के अवलोकन पर उपरोक्त खाता मे दिनांक 18.09.2024 से 31.05.2025 तक कुल 95,09,031 रुपये जमा होना एवं रकम 94,92,342 रुपये आहरण होना जिसमे दिनांक 02.01.2025 को 9,800/- रुपये, 9,200/- रुपये सस्पेक्ट होना पाया गया। आरोपी दुष्यंत साहू के इंडियन ओव्हरसीज बैंक के खाता में दिनांक 02.01.2025 मे आये सस्पेक्ट 9,800/- रुपये के संबंध मे शासकीय सायबर ऑनलाईन शिकायत के अवलोकन पर शिकायतकर्ता रामकृष्ण राजू पी निवासी विशाखापट्नम आंध्रप्रदेश से दिनांक 02.01.2025 को धोखाधड़ी कर उसके एसबीआई बैंक के खाता से रकम 9,800/- रुपये ऑनलाईन धोखाधड़ी कर आरोपी दुष्यंत कुमार के इंडियन ओव्हर सीज बैंक के खाता में ट्रांसफर होना एवं शासकीय सायबर ऑनलाईन शिकायत के अवलोकन पर शिकायतकर्ता गुरुशंकर निवासी मिल्फ कालोनी मादायरम थाना आरम्भकम जिला तिरुवल्लूर तमिलनाडु से दिनांक 02.01.2025 को ऑनलाईन धोखाधड़ी कर उसके एसबीआई बैंक के खाता से रकम 9,200/- रुपये आरोपी दुष्यंत कुमार के इंडियन ओव्हर सीज बैंक के खाता में ट्रांसफर होना पाया गया। उक्त आरोपी दुष्यंत कुमार द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त राशि का व्ययन करने, उपयोग करने, संवर्धन करना पाये जाने से धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) ए BNS का अपराध घटित करना पाये जाने, उपरोक्त बैंक खाता धारक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी दुष्यंत साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि ग्राम खाती के राहुल साहू से खाता खोलवाने के लिए रकम प्राप्त कर अपना एवं ग्राम ताला के थनवार यादव, एवं ग्राम जिया के शंकर वर्मा, तिलक साहू, गगन वर्मा,शुभम वर्मा का अलग-अलग बैंको में खाता खुलवाकर बैंक पास बुक, एटीएम एवं सीम को राहुल साहू को देकर धोखाधडी के रकम को उपरोक्त म्युल खाता में प्राप्त कर संवर्धन कर उपयोग करना पाया गया। प्रकरण में आरोपी दुष्यंत साहू से पुछताछ करने पर पता चला कि आरोपी राहुल साहू एवं प्रकरण में संलिप्त संदीप साहू दोनों निवासी खाती को पुदताछ करने पर दुष्यंत साहू को पैसो का लालच देकर लोगो का खाता खोलवाकर ऑनलाईन धोखाधडी रकम से उपरोक्त खेलवाये खाता में ट्रांसफर कराकर संवर्धन एवं उपयोग करना बताये।

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के अपराध क्रमांक 583/2025, 106/2025, 107/2025, धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) ए BNS के प्रकरण में संलिप्त आरोपी राहुल साहू पिता मालू राम साहू उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम खाती थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी राहुल साहू ग्राम खाती के संदीप साहू से प्रत्येक खाता का 6000/- रुपये प्राप्त कर सुशील साहू निवासी पतोरा, ओंकार साहू निवासी भेडनी एवं परिचित के तारण साहू उर्फ देवा निवासी पचभैया के माध्यम से दुष्यंत साहू निवासी जेवरा का इण्डियन ओवरसीज बैंक, ईलाहाबाद बैंक शाखा बेमेतरा महाराष्ट्रा बैंक देवरबीजा खोलवाकर बैंक पासबुक, एटीएम, एवं सीम को संदीप साहू को देना बाद तारण उर्फ देवा साहू और दुष्यंत साहू के माध्यम से थनवार यादव निवासी ग्राम ताला का इण्डियन ओवरसिज बैंक बेमेतरा, शंकर वर्मा ग्राम जिया का इण्डियन ओवरसिज बैंक, तिलक साहू ग्राम जिया का केनरा बैंक शाखा बेमेतरा, गगन वर्मा ग्राम जिया का इण्डियन ओवरसिज बैंक शाखा बेमेतरा एवं शुभम वर्मा ग्राम जिया का इण्डियन ओवरसिज बैंक में खाता खोलवाकर सभी का बैंक का पासबुक, ए.टी.एम कार्ड, और सिम कार्ड को संदीप साहू को देना बताया। संदीप साहू से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार कर अपने ग्राम के राहुल साहू, दिलेश्वर साहू, एवं पचभैया के तारण उर्फ देवा साहू के माध्यम से लोगो का खाता खोलवाकर मुंगेली निवासी अजय उर्फ चाचा नाम के व्यक्ति को देना बताया।

ये भी पढ़े :ऑस्कर की रेस में पहुंची रणबीर कपूर की ‘रामायण’, टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह

इसी प्रकार थाना बेमेतरा के अपराध क्रमांक 804/2026 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) ए BNS के प्रकरण में संलिप्त आरोपी संदीप साहू द्वारा अपने शिवा साहू निवासी पथरिया से प्रत्येक खाता का 10,000/- रुपये प्राप्त कर माह जनवरी 2026 में अपना एवं अपनी पत्नि का इंडियन बैंक एवं केनरा बैंक मे खाता खोलवाकर शिवा साहू को देना बताया।

इसी प्रकार चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा के अपराध क्रमांक 255/2026 धारा 317(2), 317(4), 318(4), 61(2) ए BNS के प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में उक्त म्यूल अकाउंट बैंक खाता धारकों जितेन्द्र वर्मा, संजय यादव, चन्द्रमणी साहू, लोकेन्द्र साहू, दुर्गेश साहू एवं दिलेश्वर साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर उपरोक्त अपराध करना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से 06 नग एन्ड्राईड मोबाईल कीमती लगभग 30,000/- रूपये को जप्त किया गया था।

प्रकरण में विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी 01. जितेन्द्र वर्मा, 02. संजय यादव 03. चन्द्रमणी साहू, 04. लोकेन्द्र साहू, 05. दुर्गेश साहू, 06. दिलेश्वर साहू जिला बेमेतरा को दिनांक 27.10.2026 को एवं रिंकु ऊर्फ महाराज साहू दिनांक 02.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 01 नग एन्ड्राईड मोबाईल कीमती लगभग 5,000/- रूपये को जप्त किया गया था।

उपरोक्त 05 प्रकरणों में म्युल अकाउंट की तस्दीक कर प्रकरण में संलिप्त 02 आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई हैं।आरोपी के कब्जे से 01 नग एन्ड्राईड मोबाईल कीमती लगभग 10,000/- रूपये एवं 04 नग बैंक पास बुक को जप्त किया गया।

आरोपी 01. राहुल साहू पिता मालूराम साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी खाती थाना खम्हरिया, जिला बेमेतरा, 02. संदीप साहू पिता रमेश कुमार उम्र 32 वर्ष, निवासी खाती थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा को दिनांक 24.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक कपिल देव पांडेय, चौकी प्रभारी देवरबीजा प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डुप्ले, सहायक उप निरीक्षक दीना नाथ सिंहा, जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, लोकेश सिंह, आरक्षक विनोद सिंह, इंद्रजीत पांडेय, थाना बेमेतरा एवं देवरबीजा से आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, सौरभ सिंह, चौकी देवरबीजा से आरक्षक मुकेश चंद्रवंशी, रवि साहू, हीराचंद गेन्ड्रे सहित साइबर सेल, थाना बेमेतरा व चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *