सोने की कीमतों में भूचाल! रिकॉर्ड हाई से ₹53,700 टूटा भाव, गिरावट के बीच बाजार में लौटी रौनक

Spread the love

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील और सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के बीच बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में इस साल जनवरी के आखिर में 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से सोना अब तक 53,700 रुपये यानी 29.3 प्रतिशत सस्ता हो चुका है।

सोने के भाव में भारी गिरावट

मुंबई के जवेरी बाजार में कारोबारियों के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री ने सोना नहीं खरीदने की अपील की थी, उस वक्त सोने का भाव करीब 1.70 से 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, जो अब घटकर करीब 1.20 लाख रुपये पर आ गया है।

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी खरीदारी

कारोबारियों ने बताया कि सोने की कीमतों में भारी गिरावट और शादी के सीजन की वजह से ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सोने के भाव में गिरावट आने से छोटे कारोबारियों को भी राहत मिली है। ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उपाध्यक्ष कुमार जैन ने बताया कि सोने की खरीदारी के बजाय बुलियन में निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि सोने के आयात के लिए विदेशों में भुगतान करना पड़ता है और इससे देश का पैसा बाहर जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को सही बताया।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में 40 दिन बाद पटवारियों की हड़ताल खत्म, CM साय से मुलाकात के बाद लौटेंगे काम पर

छोटे व्यापारियों में भी खुशी की लहर

वहीं, सोने के व्यापारी हीराचंद जैन के मुताबिक कीमतों में गिरावट से बाजार का माहौल बेहतर हुआ है। छोटे व्यापारियों में भी खुशी है। उन्होंने बताया कि विदेश से सोना आयात करने के लिए डॉलर में भुगतान करना पड़ता है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार 9वें दिन सस्ता हुआ सोना

बताते चलें कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार 9वें दिन गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर में मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंकाओं ने सोने और चांदी पर दबाव बनाया हुआ है। दिल्ली के सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 5200 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया।

9 दिनों में 17,600 रुपये सस्ता हुआ सोना

सोने की कीमतों में लगातार 9 सेशन में दर्ज की गई गिरावट के दौरान ये 17,600 रुपये यानी 12 प्रतिशत सस्ता हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *