अमित शाह ने सराहा दंतेवाड़ा पुलिस का पराक्रम, नक्सल मोर्चे के जांबाज अफसर हुए सम्मानित

Spread the love

दंतेवाड़ा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने, जनविश्वास अर्जित करने व राष्ट्रहित में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों के साहस, अदम्य समर्पण एवं विशिष्ट कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मान प्रदान किया था। इस सम्मान को पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री के इस सम्मान को जिले के उन अधिकारियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने नक्सल उन्मूलन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुलिस की विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

ये भी पढ़े :बिना ट्रांजिट रिमांड दूसरे राज्य से गिरफ्तारी गैरकानूनी: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सम्मानित अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक मुकेश ताती , निरीक्षक संजय पोटाम , निरीक्षक संतोष हेमला, निरीक्षक चैतराम गुरुपंच, निरीक्षक रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक हजारीलाल मौर्य, उप निरीक्षक लोचन पैकरा एवं उप निरीक्षक कोसा कुंजाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *