August 2026 Movie Calendar: 4 दिनों में 12 फिल्में रिलीज, सनी देओल-इमरान हाशमी से लेकर यश तक मचाएंगे धमाल

Spread the love

सिनेमाघरों में यूं तो हर महीने ही कई फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन अगस्त 2026 सिने प्रेमियों के लिए काफी शानदार होने वाला है। इस महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक सिनेमाघरों में फिल्मों की बौछार जारी रहेगी। आने वाले चार दिनों में सिनेमाघरों में एक-दो नहीं बल्कि 12 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अगस्त के दूसरे हफ्ते में जहां सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बटवारा 1947’ रिलीज होगी, जिसके सामने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ होगी। ‘आवारापन 2’, 2007 में रिलीज हुई कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी थे। वहीं इस महीने के आखिरी में कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली है और श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ भी इसी महीने दस्तक देने वाली है। तो चलिए इस महीने की रिलीज पर एक नजर डालते हैं।

पहले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में

अगस्त के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं। हिमांश कोहली और सोनाली सहगल स्टारर ‘आर्यभट्ट का जीरो’ पहले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले ये फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘स्पाइडर-मैनः ब्रांड न्यू डे’ और ‘द ओडिसी’ जैसी फिल्मों के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।

ये भी पढ़े :डिजिटल न्याय कार्यशाला में CM विष्णुदेव साय बोले- साइबर अपराध रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में 9 साइबर थाने

आर माधवन की ‘जीडीएन’ भी 7 अगस्त को रिलीज होगी

आर माधवन स्टारर ‘जीडीएन’ भी 7 अगस्त को रिलीज हो रही है, जो मशहूर भारतीय अविष्कारक जीडी नायडू की बायोपिक है। लोकेश कनगराज की ‘डीसीः द ब्लडी वेलेंटाइन’, 7 अगस्त को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’, जो पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी अब 7 अगस्त को रिलीज होगी।

अगस्त के दूसरे हफ्ते में बड़ा क्लैश, तीसरे हफ्ते भी रिलीज

साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ भले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी, लेकिन समय के साथ इसे कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया। अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में दिखाई देंगी। लेकिन, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ से बड़ी टक्कर मिलने वाली है। देशभक्ति से भरपूर ‘बटवारा 1947’ भी 14 अगस्त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साउथ स्टार दुलकर सलमान की ‘आई एम गेम’ भी 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

चौथे हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में

‘केजीएफ 2’ के बाद यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक तीन बार पोस्टपोन हो चुकी है और इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां अहम रोल में नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर स्टारर ‘ईठा’ भी 26 अगस्त को रिलीज हो रही है, हालांकि टॉक्सिक से टकराव के चलते संभव है कि फिल्म की रिलीज पोस्टपोन कर दिया जाए।। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म मशहूर लावणी और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की सच्ची कहानी पर बनी है।

ये फिल्में भी हो रहीं रिलीज

इस महीने और भी कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में हैं। डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी ‘खोसला का घोसला 2’ 28 अगस्त भी इसी महीने रिलीज हो रही है। अरशद वारसी-संजीदा शेख स्टारर ‘जीवन बीमा योजना’ भी 28 अगस्त को रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *