छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका: विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का निधन, सियासी गलियारे में शोक

Spread the love

रायगढ़: छत्तीसगढ़ की सियासत से दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार के पति कुंजबिहारी सिदार का कल देर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने राजधानी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

कुंजबिहारी सिदार का अंतिम संस्कार आज कुंजेमुरा गांव में किया जाएगा। कुंजबिहारी सिदार के निधन के बाद पूरे सियासी गलियारे में शोक की लहर है। बता दें कि विद्यावती सिदार लैलूंगा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

ये भी पढ़े :UPI Payment पर लगेगा चार्ज या नहीं? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, आम यूजर्स के लिए क्या है नया नियम?

बता दें कि कुंजबिहारी सिदार एक राजनीतिक परिवार से आते थे, उनके पिता प्रेम सिंह सिदार लैलूंगा विधानसभा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। कुंजबिहारी सिदार के क पुत्र अभिषेक सिदार और एक पुत्री प्रेरणा सिदार है। वहीं, विद्यावती सिदार जनपद सदस्य रही हैं। साथ ही जिला महिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। राजनैतिक पृष्ठभूमि के अलावा वे खुद भी लंबे समय से सक्रिय हैं। 2018 के चुनाव में भी वे टिकट की प्रबल दावेदार थी और मजबूती से टिकट मांग रही थी, लेकिन चक्रधर सिंह सिदार को टिकट दिया गया था।

2020 में डीडीसी का चुनाव भी लड़ा पर उन्हें पराजय का समाना करना पड़ा। बावजूद उसके क्षेत्र में सक्रिय रहीं। पार्टी कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहीं। स्वच्छ व जुझारू छवि की है। भाजपा ने जब यहां से महिला प्रत्याशी को टिकट दिया तब कांग्रेस ने भी काउंटर में महिला प्रत्याशी के रूप में विद्यावती सिदार को मैदान में उतार दिया। चुनावी परिणाम आने के बाद विद्यावती सिदार ने भाजपा प्रत्याशी सुनीति राठिया को 4176 वोटों के अंतर हरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *