सेवा संकल्प अभियान के तहत लोहारा कॉलेज में विकासखंड स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे : सहसपुर लोहारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय, सहसपुर लोहारा में विकासखंड स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवा, सुशासन और विकास के संदेशों को रंगोली के रूप में प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, अध्यक्ष नगर पंचायत सहसपुर लोहारा, माननीय योगेश साहू, अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, महाविद्यालय तथा श्री सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल लोहारा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का निरीक्षण किया तथा उनकी कला, रचनात्मकता और विषय-वस्तु की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती के. एस. परिहार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़े :उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सहायक उपकरण सहित स्कूटी मिलने से महेश को मिला आत्मनिर्भरता का नया सहारा

प्रमुख अतिथि मान.योगेश साहू ने प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक रंगोली के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और कल्पनाशीलता से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों तथा सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। रंगों और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में सेवा, जागरूकता, सुशासन एवं विकास के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में कला, सृजनात्मकता और सामाजिक जागरूकता की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियां बनाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर मोना बर्मन सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *