शिक्षकों के एरियर्स पर रिश्वत का खेल! ₹10 हजार लेते BEO रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने बिछाया था जाल

Spread the love

 सुकमा :  जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद ACB की टीम ने कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाकर बीईओ को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

ये भी पढ़े :सोढूंर को छोड़ धमतरी जिले के तीन जलाशय लबालब होने के कगार पर, गंगरेल से छोड़ा जा रहा पानी

इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB की टीम BEO कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

शिक्षकों से एरियर्स भुगतान के नाम पर पैसे लेने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने/बनाने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की। फिलहाल ACB की कार्रवाई जारी है। मामले में अधिकारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई और रिश्वत की रकम समेत अन्य विवरण ACB की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *