कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख – 4 पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे  : ​जिला बेमेतरा अंतर्गत प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ 4 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है:
​ बोधीराम निषाद – तहसील बेमेतरा
​ लोकेश रात्रे – तहसील बेरला
​ तारनदास पाटले – तहसील थान खम्हरिया
​ दिलेश्वर साहू – तहसील नांदघाट
​कार्रवाई का कारण: लगातार प्राप्त शिकायतों, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं अनुपस्थिति में आम नागरिकों के अति आवश्यक राजस्व कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

​निलंबन अवधि के दौरान संबंधितों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा इनका मुख्यालय संबंधित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी /तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *