बसना में संभाग स्तरीय खेल चयन स्पर्धा का शानदार आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Spread the love

महासमुंद : बसना के जे एम एस जगदीशपुर में संभाग स्तरीय खेल चयन स्पर्धा संपन्न हुआ। स्पर्धा में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्पर्धा में रायपुर संभाग के जिलों से आए उत्कृष्ट एवं चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। स्पर्धा के माध्यम से आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। विधायक डॉ. संपत ने अपने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी निखारते हैं। खेल से अनुशासन, समूह में काम करने की भावना और जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने का साहस मिलता है। विधायक डॉ. संपत ने कहा कि कबड्डी हमारी माटी से जुड़ा लोकप्रिय और पारंपरिक खेल है। आज जे एम एस जगदीशपुर में पूरे रायपुर संभाग के जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी एक साथ भाग ले रहे हैं और यहां से वे राज्य स्तर के लिए चयनित होंगे यह अपने आप में पूरे क्षेत्र और इस परिसर के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है।

ये भी पढ़े :जनदर्शन में शिकायत नहीं सुनी तो किसानों ने किया चक्काजाम, सड़क पर उतरे अन्नदाता तो जागा प्रशासन; 100 एकड़ खेतों से पानी निकासी शुरू

आयोजकों ने विधायक संपत का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिपं सदस्य सीमा नायक, हरप्रसाद पटेल, कैलाश अग्रवाल, अभिमन्यु प्रधान, त्रिलोचन नायक, सोनू छाबड़ा, अरविंद मिश्रा, खेल प्रशिक्षक आर एस एस साहू, खेल अधिकारी अंजली बर्माल, सरपंच जगदीशपुर रिद्धि मनस्या नायक, सरपंच नरसिंहपुर नवलीन मिरी, प्राचार्य जे एम एस जगदीशपुर वी. एस. कोर, तरुण दास, मंडल मंत्री सांकरा कन्हैया लाल निषाद, लक्ष्मण सराफ, मनोज बारिक, हेमंत बारिक, नरेन्द्र, भानुप्रताप सिंह, समाजसेवी एवं संचालक अरविंद छात्रावास एवं सूर्या मिनरल्स जयप्रकाश साहू,अंतरराष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी मुकेश साहू,राष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी क्षितिपति साहू,जनरल मैनेजर रायपुर राकेश प्रधान,जनरल मैनेजर गरियाबंद यू के नेताम,एम कश्यप,राष्ट्रीय निर्णायक कबड्डी अमित चंद्राकर सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *