भाटापारा अंडरब्रिज में भीषण हादसा: लोहे के पोल से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, केबिन में फंसा चालक; डायल 112 ने बचाई जान

Spread the love

भाटापारा : नगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहाँ पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक की जान बचा ली गई। आज दिनांक 18/08/2026 की रात करीब 02:00 बजे डायल 112 को एक गंभीर दुर्घटना का इवेंट प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही बिना एक पल गंवाए भाटापारा शहर एवं भाटापारा ग्रामीण डायल 112 की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

ये भी पढ़े :बसना में संभाग स्तरीय खेल चयन स्पर्धा का शानदार आयोजन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

तेज रफ्तार ट्रक पोल से टकराया, चालक फंसा
घटना भाटापारा शहर अंडरब्रिज की है, जहाँ एक तेज रफ्तार लोड ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अंडरब्रिज में प्रवेश करने का प्रयास किया। गति अधिक होने के कारण ट्रक वहाँ हाइट लिमिट (ऊंचाई की सीमा) के लिए लगाए गए लोहे के पोल से बेहद जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी के भीतर फंस गया। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आईं और वह दर्द से तड़प रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *