करवा चौथ पर सोने के भाव में नरमी, चांदी भी हुई सस्ती; जानें आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का रेट

Spread the love

त्योहार के मौके पर सोने की कीमतों पर खरीदारों की खास नजर रहती है। आज करवा चौथ के दिन देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट क्या चल रहा है?

वायदा बाजार में सोने की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 1,43,705 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर 1,43,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। यानी कीमत में 175 रुपये की कमी आई है। वहीं, चांदी की कीमत भी फिसली है। MCX पर चांदी का भाव पिछले कारोबारी सत्र में 1,94,325 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो आज घटकर 1,93,281 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस तरह चांदी 1,044 रुपये सस्ती हुई है।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न! रायपुर समेत कई जिलों में बारिश, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली₹1,44,110₹1,32,110₹1,08,120
मुंबई₹1,43,960₹1,31,960₹1,07,970
चेन्नई₹1,43,960₹1,31,960₹1,07,970
कोलकाता₹1,43,960₹1,31,960₹1,07,970
बेंगलुरु₹1,43,960₹1,31,960₹1,07,970
हैदराबाद₹1,43,960₹1,31,960₹1,07,970
पुणे₹1,43,960₹1,31,960₹1,07,970

चांदी में लगातार गिरावट जारी

चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बता दें कि बीते हफ्ते यानी 22 और 23 अक्टूबर को लगातार दो कारोबारी दिनों में चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। अब एक बार फिर कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। बाजार भाव के अनुसार, दिल्ली में चांदी 2,19,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी इसका भाव इसी स्तर पर बताया गया है।

अमेरिकी फेड के फैसले से सोने को मिला सहारा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। ब्याज नहीं देने वाली संपत्तियों में सोना भी शामिल है, इसलिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने से इसे सहारा मिल सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें सोने की तेजी पर दबाव डाल रही हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव फिलहाल 114 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *