25 सितंबर 2026 का राशिफल: अनंत चतुर्दशी पर इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन

Spread the love

आज 25 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और देशभर में अनंत चतुर्दशी मनाई जा रही है। शुक्रवार के दिन चतुर्दशी तिथि रात 11:07 बजे तक रहेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज पंचक भी रहेगा। वहीं सुबह 11:23 बजे तक शतभिषा नक्षत्र और इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर आज कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक संकेत हैं, जबकि कुछ राशि वालों को खर्च, स्वास्थ्य और कामकाज में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 25 सितंबर का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपका अधिकांश समय महत्वपूर्ण काम पूरे करने में बीतेगा। परिवार में सौहार्द बढ़ेगा और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सक्रियता बढ़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 4

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी रिश्तेदार को दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को पदोन्नति से जुड़ी खबर मिल सकती है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता रहेगी।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1

मिथुन राशि

आज आपको सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर फोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल आपकी छवि प्रभावित कर सकता है। नया कारोबार शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति और वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं।

शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। पुराने प्रोजेक्ट पूरे करने में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 9

ये भी पढ़े :झीरम मामले में अब दिल्ली में बनेगी आगे की रणनीति! राहुल गांधी से 26 सितंबर को मिलेंगे कांग्रेस नेता

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है और लंबे समय से अटके काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। पुराने कर्ज को चुकाने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ने के संकेत हैं।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रहने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और लंबे समय से चली आ रही EMI पूरी होने से राहत मिलेगी। फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधी भी आपकी सलाह मांग सकते हैं और सामाजिक स्तर पर सम्मान मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आमदनी की तुलना में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। कारोबार में बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। किसी की बात का जरूरत से ज्यादा जवाब देने से बचें। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में कारोबार के लिहाज से उपयोगी हो सकती है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आपके पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किए गए प्रयास सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। दोस्तों का सहयोग और मनोबल मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 8

धनु राशि

धनु राशि वालों का पारिवारिक जीवन आज बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। क्लाइंट के साथ वीडियो कॉल के जरिए महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। कंप्यूटर से संबंधित सामान खरीदना शुभ माना गया है। रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी और विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 9

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक अनबन खत्म होने के संकेत हैं। परिवार के साथ नए वाहन को लेकर चर्चा हो सकती है। स्टेशनरी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारियों से संपर्क बढ़ सकता है। बुजुर्गों की सेहत और दवाइयों का ध्यान रखें। घर में छोटा आयोजन भी हो सकता है।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 4

ये भी पढ़े  :SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के आरोपों के बाद बीजेपी का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने गिनाया कांग्रेस का इतिहास

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों से मिली सलाह भविष्य में काम आ सकती है। कारोबार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी और किसी नए काम की शुरुआत का विचार बन सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं। अचानक धन लाभ से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। प्रेम संबंधों में बातचीत बढ़ेगी।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। किसी खास मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बिजली कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। करियर में नई शुरुआत की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल माना जा रहा है। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। बेवजह की चिंता और ज्यादा सोच-विचार से बचें। बच्चों के किसी अच्छे काम से गर्व महसूस होगा।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *