8 अगस्त का लव राशिफल: इन राशियों को मिलेगा पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट, किसी की होगी रोमांटिक डेट तो किसी की दूर होगी गलतफहमी

Spread the love

आज 8 अगस्त को पूरे दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में ही संचार करेंगे। चंद्रमा शुभ स्थिति में हैं इसलिए कुछ लोगों के प्रेम जीवन पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। कुछ लोगों को पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट आज के दिन मिल सकता है। किसी दिलकश जगह पर पार्टनर के साथ समय बिताते भी कुछ लोग नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल आजे के प्रेम राशिफल से।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा अपनी वाणी से पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। वहीं आपको भी पार्टनर सरप्राइज आज के दिन मिल सकता है।

वृषभ राशि 

वृषभ वालों प्रेम जीवन में जो उलझनें पैदा हुई थीं वो आज के दिन सुलझ सकती हैं। शाम का समय किसी रोमांटिक जगह पर बीत सकता है।

मिथुन राशि 

पार्टनर को लेकर गलतफमियां दिल में न पालें। कोई बात सही नहीं लग रही तो खुलकर पार्टनर से बात करें।

कर्क राशि 

कर्क वालों को सरप्राइज आज के दिन पार्टनर से मिल सकता है। कुछ सिंगल लोग आज के दिन मिंगल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का तबादला, 5 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

सिंह राशि 

सिंह वालों वालों आज के दिन आप दुनिया से दूर पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताते देखे जा सकते हैं। कई उलझनें आज के दिन सुलझ सकती हैं।

कन्या राशि  

कन्या राशि के लोगों को पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने की जरूरत होगी। किसी तीसरे की बात को सुनकर पार्टनर को लेकर कोई राय न बनाएं।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों को सरप्राइज गिफ्ट पार्टनर से मिल सकता है। कोई गलतफहमी दिल में थी तो वो भी दूर हो सकती है।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वाले अपनी बातों को पार्टनर पर थोपने से बचें। ऐसा करने से लव लाइफ में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

धनु राशि  

धनु वाले आज के दिन पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोग लव पार्टनर के साथ विवाह से संबंधित बातें कर सकते हैं।

ये भी पढ़े :8 अगस्त अंक ज्योतिष: मूलांक 6 वालों की बढ़ेगी आय, 8 वालों की होगी खास मुलाकात; जानें 1 से 9 अंक वालों का पूरा हाल

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों को प्रेम संबंधों को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। वार्तालाप करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

कुंभ राशि  

कुंभ वालों अगर आप प्रेम के रिश्ते को मजबूत करना चाहते हैं तो पार्टनर पर शक करने से बचें। कोई चीज आपको परेशान कर रही है तो खुलकर पार्टनर से बात करें।

मीन राशि 

मीन वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित हो सकता है। जो लोग लंबे समय से लव पार्टनर से नहीं मिले थे आज के दिन मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *