अंधविश्वास के शक में हत्या! बच्चों की बीमारी को जादू-टोने से जोड़कर पड़ोसी पर किया टंगिया से हमला

Spread the love

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में अंधविश्वास से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बरछेपाल गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चों की बीमारी को जादू-टोने से जोड़कर किया शक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनारू मंडावी को संदेह था कि उसका पड़ोसी बोगा पोयामी जादू-टोना करता है और इसी वजह से उसके बच्चे बीमार पड़ते हैं। इसी शक के चलते आरोपी ने कथित तौर पर बोगा पोयामी पर टंगिया से हमला कर दिया।

हमले में बोगा पोयामी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़े :Police Memorial Day: सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी सोनारू मंडावी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई की गई है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर के मुताबिक, आरोपी को संदेह था कि मृतक जादू-टोने के जरिए उसके बच्चों की तबीयत खराब करता है। इसी संदेह के आधार पर उसने टंगिया से हमला किया था। घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *