Police Memorial Day: सीएम साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को नमन किया।

शहीदों का समर्पण हमेशा रहेगा याद: सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल शहीदों को याद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। पुलिस जवान कठिन और विषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहते हैं।

ये भी पढ़े :ग्राम हीराबतर में परंपरा और उल्लास के साथ मना विजयादशमी पर्व, विशाल रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब

नक्सलवाद के खिलाफ जवानों के साहस को सराहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों तक नक्सल हिंसा और भय से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ ने शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय जवानों के साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को दिया।

पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम ने देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के योगदान को याद करने के साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *