नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, 35-40 लोग अस्पताल में भर्ती; 125 से 150 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

Spread the love

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। गोधनी नगर पंचायत क्षेत्र में पानी साफ करने के प्रोजेक्ट के दौरान क्लोरीन गैस लीक हो गई। गैस के संपर्क में आने के बाद प्रोजेक्ट में काम कर रहे 8 से 10 कर्मचारियों समेत इलाके के करीब 20 से 25 लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

तबीयत बिगड़ने के बाद प्रभावित लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें 4 से 5 लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें ICU में रखा गया है, जबकि अन्य मरीजों का सामान्य वार्ड में उपचार चल रहा है।

125 से 150 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराना शुरू किया। करीब 125 से 150 परिवारों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़े :मुंबई में गणपति आगमन शोभायात्रा पर अंडे फेंकने का आरोप, मचा बवाल; दो पक्षों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा NDRF, नागपुर नगर निगम (NMC) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

12 लोगों को अस्पताल से मिली छुट्टी

जानकारी के मुताबिक करीब 35 से 40 लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि उपचार के बाद 12 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रशासन और राहत दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

गैस रिसाव के कारणों और मौजूदा स्थिति को लेकर संबंधित विभागों की टीमें जांच कर रही हैं। लोगों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *