खम्हरिया में गूंजे देशभक्ति के नारे, तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले स्कूली बच्चे; थाना परिसर में हुआ ध्वजारोहण

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय ने थाना खम्हरिया परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होने अधिकारी/कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसी दौरान शिक्षकों और शिक्षिकाओं के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

ये भी पढ़े :साइबर ठगों पर वार की तैयारी! बेमेतरा में 7 सप्ताह चलेगा ‘साइबर जागृति अभियान’, सेल्फी के जरिए फैलेगा सुरक्षा का संदेश

प्रभात फेरी थानखहरिया थाना के पास से होते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरी। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। बच्चों के हाथों में तिरंगे थे और वे देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते भर लोगों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस तरह की प्रभात फेरी बच्चों में देशप्रेम की भावना जगाने के साथ-साथ आम जनता को भी राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *