कोरबा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को रौंदा, पिता और 6 साल के बेटे की मौत

Spread the love

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार पिता और उनके 6 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला रजगामार थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़े :3 साल पुराने डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला: 4 दोषियों को दो-दो उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

मृतकों की पहचान ग्राम मौहार निवासी चैत राम राठिया और उनके 6 वर्षीय बेटे दिशांत राठिया के रूप में हुई है। हादसे में चैत राम की पत्नी सुमित्रा राठिया गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार युवक शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार से वाहन चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क से अनियंत्रित होकर काफी दूर नाले में जा फंसी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं कार चालक और अन्य सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चैत राम राठिया अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार बच्चे हैं। हादसे में पिता और परिवार के सबसे छोटे बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *