अकवान तूफान की बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, भीगकर खराब हुआ कटा धान

Spread the love

रायपुर :  चक्रवाती तूफान अर्णव के बाद अब अकवान तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान कटाई के बाद छंटाई की प्रक्रिया के बीच बारिश होने से किसानों का काटकर रखा धान भीग गया है। किसान धान को सुखाने और उसकी छंटाई में जुटे थे, लेकिन अचानक मौसम ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

ये भी पढ़े :बारिश से धान को बचाने प्रशासन अलर्ट, 199 खरीदी केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

किसानों का कहना है कि बारिश के चलते करीब 50 प्रतिशत धान खराब हो चुका है। लगातार मौसम की मार से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। फसल तैयार होने और कटाई के बाद उसे सुरक्षित रखने के समय बारिश होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।

किसानों के मुताबिक, धान भीगने से उसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिससे उपज के सही दाम मिलने की भी चिंता है। किसानों ने शासन-प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है, ताकि मौसम की मार से हुए नुकसान की भरपाई हो सके और उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *