आज का राशिफल 3 अक्टूबर 2026: जितिया व्रत और महालक्ष्मी व्रत के समापन का दिन, जानें 12 राशियों का हाल

Spread the love

Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी तिथि सुबह 8 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। अष्टमी तिथि के अनुसार आज श्राद्ध कर्म भी किया जाएगा। इसके साथ ही आज जितिया यानी जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाएगा।

आज दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक वरियान योग रहेगा, जबकि देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। वहीं, सोलह दिवसीय माता महालक्ष्मी व्रत का भी आज समापन होगा। धार्मिक दृष्टि से विशेष माने जा रहे इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत बन रहे हैं।

आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल, शुभ रंग और लकी नंबर।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। बच्चों की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर गंभीरता से विचार करने का समय है और नौकरी में बदलाव की स्थिति बने तो खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। पुराने रिश्तेदार से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है।

शुभ रंग- भूरा | शुभ अंक- 6

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के नए साधन बनने के संकेत हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ खरीदारी की योजना भी बन सकती है।

शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। संपत्ति में निवेश को लेकर संभावना बन सकती है। कार्यस्थल पर अपने काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें। प्रेम संबंधों में साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अनावश्यक बयानबाजी से बचना बेहतर रहेगा। कारोबार में प्रगति और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव का असर परिवार पर भी दिखाई देगा।

शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 9

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए दिन उत्साहजनक रह सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और कार्यक्षमता में वृद्धि महसूस होगी। इसके चलते काम समय से पहले पूरा करने में सफलता मिल सकती है। साझेदारी का प्रस्ताव आए तो निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। पत्रकारिता से जुड़े लोगों को काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। किसी समस्या का समाधान अचानक मिल जाएगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रह सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन | शुभ अंक- 8

ये भी पढ़े :साइबर ठगी के खिलाफ बेमेतरा पुलिस का बड़ा अभियान, 7 सप्ताह में स्कूल-कॉलेज से गांव तक पहुंचा जागरूकता संदेश

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मिली हुई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और पूरी निष्ठा से निभाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर से जुड़े संकेत बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान देना भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है। व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा, हालांकि काम में आलस्य और लापरवाही से बचना जरूरी है। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 1

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को ध्यान से समझने की जरूरत होगी। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल बताया जा रहा है। कारोबार में लाभकारी समझौता हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए समस्याओं का समाधान खोजने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी खुद संभालना बेहतर रहेगा और जरूरत पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह ली जा सकती है।

शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 5

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने से पहले पिता या परिवार के बड़े सदस्य की सलाह लेना लाभकारी हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। आपकी बातों का दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए विचार सामने आ सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लाभकारी संकेत लेकर आया है। काम का विस्तार होने के साथ आय के नए स्रोत बन सकते हैं। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। कोई नया काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करना जरूरी रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। स्टेशनरी कारोबार से जुड़े लोगों की बिक्री में वृद्धि के संकेत हैं।

शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 3

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। विदेश से धन से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। दोस्तों का सहयोग और अपनापन महसूस होगा। अधिकारी वर्ग से मदद मिल सकती है। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी | शुभ अंक- 4

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज शुरू किए गए काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी किसी उपहार की मांग कर सकते हैं। पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। निवेश से जुड़े मामलों में परिवार के बड़े सदस्यों की सलाह उपयोगी हो सकती है।

शुभ रंग- काला | शुभ अंक- 1

ये भी पढ़े :साजा कृषि महाविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ की गूंज, रैली, पोस्टर-भाषण प्रतियोगिता और सफाई अभियान से दिया बड़ा संदेश

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। नया कारोबार शुरू करने या निवेश की योजना बना रहे हैं तो अवसरों पर विचार कर सकते हैं। सफलता के साथ विनम्रता और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। आपका अनुभव काम आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। घर के जरूरी कामों पर भी ध्यान दें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पिच | शुभ अंक- 5

मीन राशि

मीन राशि वालों का झुकाव आज आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रह सकता है। आसपास होने वाले सकारात्मक बदलाव जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। परिवार को आप पर गर्व करने का अवसर मिल सकता है। ऑफिस की गोपनीय बातें किसी के साथ साझा करने से बचें। आर्थिक परेशानियों में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। काम की जगह में बदलाव से नई ऊर्जा महसूस हो सकती है और सामाजिक छवि सकारात्मक बनेगी।

शुभ रंग- ग्रे | शुभ अंक- 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *