आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और रविवार का दिन है। नवमी तिथि शाम 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज महानंदा नवमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज दोपहर 3 बजकर 23 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। वहीं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव भोर 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है।
आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के लिए रविवार का दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। किसी को कारोबार में लाभ मिल सकता है तो किसी के रिश्तों में मधुरता आएगी। आइए जानते हैं 20 सितंबर 2026 का संपूर्ण राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। व्यापारिक संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा और काम समय पर पूरे होंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों के भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। किसी पुरानी परेशानी से राहत मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि ऑनलाइन खरीदारी करते समय बजट का ध्यान रखें, वरना जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे | शुभ अंक- 8
वृष राशि
आर्थिक लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है। वास्तुकला से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष अवसर लेकर आ सकता है। आपके काम की सराहना होगी। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और नए लोगों से संपर्क बढ़ाना भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। अनुभवी लोगों की संगति आपके व्यक्तित्व पर सकारात्मक असर डालेगी। बेवजह की चर्चा और बिना मांगी सलाह से बचें।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
मीडिया और विपणन से जुड़े कारोबार में नई जानकारी मिलेगी, जिसका लाभ आपकी कार्यप्रणाली को मिलेगा। काम की गति बढ़ेगी। नौकरीपेशा महिलाओं में अपने कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। कार्यालय में महत्वपूर्ण परियोजना पूरी करने में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के लिए जरूरत का सामान खरीदने या उपहार देने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।
शुभ रंग- पीला | शुभ अंक- 1
कर्क राशि
आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। परिवार का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय संवेदनशीलता और स्पष्टता बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शाम को मंदिर या भजन-कीर्तन में समय बीत सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलना आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने के संकेत हैं।
शुभ रंग- नेवी ब्लू | शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आप दिन की शुरुआत नई ऊर्जा और उत्साह के साथ करेंगे। जिस काम को पूरा करने का संकल्प लेंगे, उसे पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छे परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन सामान्य और अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी | शुभ अंक- 5
कन्या राशि
आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की ओर रहेगा। लंबे समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। संभव हो तो जरूरी काम शाम से पहले पूरा कर लें। फिल्म जगत से जुड़े लोगों को किसी कार्यक्रम या शो में अभिनय का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग- लाल | शुभ अंक- 3
ये भी पढ़े :गरियाबंद में 1.64 क्विंटल गांजा और 50 नशीली टेबलेट नष्ट, सिलतरा में हुई कार्रवाई
तुला राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आप अपनी प्राथमिकताओं पर अधिक ध्यान देंगे। काम, परिवार और दोस्तों के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और लंबे समय से चली आ रही नाराजगी या अनबन दूर होने के संकेत हैं।
शुभ रंग- नारंगी | शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों का घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न होने दें। नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना आपके हित में रहेगा। काम पर ध्यान केंद्रित करें और व्यवहार में थोड़ी नरमी रखें। इससे अटके हुए काम बनने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग- हरा | शुभ अंक- 9
धनु राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए भविष्य की योजना बना सकते हैं। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम जल्द मिल सकता है। कार्यस्थल पर गतिविधियां धीमी होने के बावजूद आपकी योग्यता और मेहनत काम आएगी। विपणन संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देने से लाभदायक संपर्क बन सकते हैं। महिलाओं के लिए दिन व्यस्त रहेगा और उन्हें नौकरी के साथ घर व बच्चों की जिम्मेदारियां भी संभालनी पड़ सकती हैं।
शुभ रंग- सिल्वर | शुभ अंक- 6
मकर राशि
आज कार्यस्थल पर सक्रियता और एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा। मेहनत का बेहतर परिणाम कारोबार में दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है और अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत सफल होगी। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए आने वाला समय अवसर लेकर आ सकता है।
शुभ रंग- सुनहरा | शुभ अंक- 6
ये भी पढ़े :शराब तस्करी केस में शिक्षक पर गिरी गाज, DEO ने संकुल समन्वयक को किया निलंबित
कुंभ राशि
आज धार्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। शाम को किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्रेरित होकर आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। नया काम शुरू करने या महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए दिन उपयोगी रह सकता है। व्यापार विस्तार के लिए किसी अच्छी कंपनी के साथ समझौता होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार महसूस होगा।
शुभ रंग- काला | शुभ अंक- 5
मीन राशि
आज का दिन पहले की अपेक्षा अधिक लाभदायक रह सकता है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, आपके प्रयास सफल होंगे। कारोबार में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने और आय बेहतर होने के संकेत हैं। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय जल्दबाजी में न लें और अच्छी तरह विचार करने के बाद ही कदम उठाएं। बच्चों को पढ़ाई और लक्ष्य के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। वे किसी महत्वपूर्ण विषय पर पिता से सलाह भी ले सकते हैं।
शुभ रंग- नीला | शुभ अंक- 7




