चलते-चलते बीच सड़क पर लेट गया युवक, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा

Spread the love

धमतरी :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा इलाके में एक युवक पैदल चलते-चलते अचानक सड़क के बीच में लेट गया। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।

चलते-चलते अचानक सड़क पर लेट गया युवक

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची के रूप में हुई है। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सागर सड़क पर पैदल चल रहा था। कुछ दूर जाने के बाद वह अचानक सड़क के बीच में लेट जाता है।

इसी दौरान कुछ ही समय बाद एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वहां से गुजरता है और सड़क पर लेटे युवक को कुचलते हुए आगे निकल जाता है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़े :कनाडा की कवयित्री ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल, जानिए किस खास काम के लिए मिला सम्मान

मौके पर हुई युवक की मौत

हादसा इतना गंभीर था कि सागर नागरची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

CCTV के आधार पर वाहन की तलाश

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सामने आए फुटेज में हादसा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पुलिस अब CCTV के आधार पर फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की पहचान के लिए आसपास के अन्य CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

देखिए हादसे का CCTV वीडियो—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *