आरंग में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, घर में मिले पति-पत्नी के शव; गांव में दहशत

Spread the love

आरंग :  रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबिरा में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घर में रहने वाले पति-पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65) और उनकी पत्नी आसबती साहू (62) के रूप में हुई है। दोनों बीरबिरा गांव के निवासी थे।

धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग दंपती पर किसी नुकीले या धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका सामने आई है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

ये भी पढ़े :बालोद में चौंकाने वाला मामला: बेटा-बेटी पहुंचे पुलिस के पास, मां पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; प्रधानपाठिका गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया। दोनों टीमों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी की।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

दोहरी हत्या की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वारदात के पीछे की वजह तथा आरोपियों का पता लगाने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *