25 सितंबर 2026, शुक्रवार का दिन प्रेम और रिश्तों के लिहाज से कुछ राशि वालों के लिए खास रह सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा आज कुंभ राशि में रहेगा। चंद्रमा की इस स्थिति का प्रभाव प्रेम संबंधों पर भी देखने को मिल सकता है।
कुछ राशियों के रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने के संकेत हैं, वहीं कुछ लोगों को पार्टनर से बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। कहीं रोमांटिक डेट के योग बनेंगे तो कहीं दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का लव राशिफल।
मेष राशि
आज पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। शाम के समय पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट या क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है।
वृषभ राशि
काम की व्यस्तता के कारण आज आप पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि दिन के अंत में फोन पर बातचीत के जरिए रिश्ते में जुड़ाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्ते में आई दूरियां कम होकर नजदीकियों में बदल सकती हैं। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा।
कर्क राशि
आज पार्टनर की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी होगा। बातचीत के दौरान ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से बचें, जिससे साथी की भावनाएं आहत हों। समझदारी से बातचीत करने पर रिश्ता बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
दांपत्य जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत होगी। एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि
प्रेम संबंधों में आज संयम बनाए रखना जरूरी होगा। मन में किसी बात को दबाकर रखने के बजाय पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। संवाद के जरिए रिश्ते की कई उलझनों को सुलझाया जा सकता है।
तुला राशि
आज आपकी लव लाइफ में प्यार और उत्साह बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होने के संकेत हैं। साथ में रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
परिवार से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर पार्टनर के साथ चर्चा हो सकती है। बातचीत करते समय शांत रहें। पार्टनर का सहयोग आपको मिल सकता है और आप दोनों मिलकर स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।
धनु राशि
आज छोटी दूरी की यात्रा या पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अनुकूल है। रिश्ते में चल रही गलतफहमियां बातचीत के जरिए दूर हो सकती हैं।
मकर राशि
पार्टनर के साथ बातचीत में अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाने से बचें। साथी का सहयोग आपको भावनात्मक और मानसिक सुकून दे सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में ही चंद्रमा के रहने से आज आपकी लव लाइफ पर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। प्रेम और रोमांस बढ़ने के संकेत हैं। बीते समय में पैदा हुई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्ते में फिर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
मीन राशि
आज प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। आप पार्टनर के साथ अपने मन की बात खुलकर साझा कर सकते हैं। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से रिश्ते में मजबूती आएगी।


