चक्रवात ‘अर्नब’ पर अमित शाह ने CM साय को किया फोन, छत्तीसगढ़ के हालात का लिया जायजा

Spread the love

रायपुर :  चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और प्रदेश में हो रही बारिश के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से फोन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के मौजूदा हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें बारिश और उससे उत्पन्न परिस्थितियों से अवगत कराया।

प्रदेश में स्थिति पर सरकार की नजर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो रही है। हालांकि, राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, अब तक कहीं से बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े :नगरी में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह! खेतों में बिछी फसल, किसानों ने मांगा मुआवजा

अमित शाह ने दिया हरसंभव सहायता का भरोसा

मुख्यमंत्री साय ने चक्रवात से प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किए जा सकें।

छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों से की चर्चा

जारी जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चक्रवात से जुड़ी स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

फिलहाल, छत्तीसगढ़ में प्रशासन स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है। मौसम और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *