पेंशन से PM आवास तक… सक्ती कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचीं फरियादें, 22 आवेदन पर अमृत विकास तोपनो ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Spread the love

सक्ती : सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।

ये भी पढ़े :स्कूल भवन की मांग को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल, स्कूल में तालाबंदी कर धरने पर बैठे ग्रामीण

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम मल्दी नन्दौरखुर्द निवासी कुंज राम राठौर ने वृद्धा पेंशन दिलवाने एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी पंचूराम सतनामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरी भुगतान दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम खरवानी निवासी ओमप्रकाश ने आवास दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सपिया निवासी श्री दिलीप कुमार राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास आबंटन में त्रुटि सुधार कर किस्त जारी कराने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सपिया निवासी श्रीमती सेवती बाई राठौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाए जाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ओडेकरा निवासी श्रीमती दूधमत बाई सतनामी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्रदान कराने के सम्बन्ध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम चमराबरपाली निवासी श्री सेवक राम सतनामी ने बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत के सम्बन्ध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम कांसा निवासी जीवन लाल केवंट ने ग्राम पंचायत कांसा के तालाब को 10 वार्षिक पट्टे पर दिलाने के सम्बन्ध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम तुषार निवासी ज्योति ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के सम्बन्ध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *