जगदलपुर-गीदम रोड पर बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू टो वाहन ने ऑटो, बाइक और कार को मारी टक्कर; 5-6 लोग घायल

Spread the love

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-गीदम मार्ग पर टाटा शोरूम के पास सड़क हादसे में करीब 5 से 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। एक टो वाहन के अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर चल रहे ऑटो, बाइक और कार को टक्कर लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 XUV को टो कर ले जा रहा था वाहन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टो वाहन एक एक्सयूवी (XUV) को खींचकर ले जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से गुजर रहे एक ऑटो, एक बाइक तथा एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़े :रायपुर में कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज; आरोपी फरार

 घायलों को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 परपा थाना क्षेत्र का मामला, जांच जारी

यह हादसा जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र में हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और टो वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *