गुड़ फैक्ट्री में ₹1.30 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा गया

Spread the love

कवर्धा टेकेश्वर दुबे :प्रार्थी लल्ला चंद्रवंशी थाना पांडातराई आकर लिखित सूचना दर्ज कराया की ग्राम कंझेटा स्थित उसके गुड़ फैक्ट्री से दिनांक 9 अगस्त की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा पीतल और लोहे के सामानो जिसकी कीमत 1,30,000 रुपये है की चोरी की गई है जिस पर थाना पांडा तराई में अपराध क्रमांक 109/26 धारा 331(4), 305a BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना क्रम में साइबर थाना कबीरधाम एवं थाना पांडातराई पुलिस स्टाफ के सहयोग से एक आरोपी सत्यनारायण मानिकपुरी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई जिनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 9 अगस्त की रात्रि प्रार्थी की गुड फैक्ट्री में जाकर उनके द्वारा चोरी की घटना करीत की गई है। उनकी निशानदेहि पर चोरी के सामान कुल कीमती 1,30,000 रुपयों की बरामदगी की गई है।

ये भी पढ़े :15 अगस्त की तैयारी तेज: बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

गिरफ्तार आरोपी का नाम सत्यनारायण मानिकपुरी पिता रतन दास मानिकपुरी उम्र 34 वर्ष निवासी समनापुर अटल आवास जिला कबीरधाम मूल निवासी ग्राम छपला, थाना बिरसा जिला बालाघाट एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक है आरोपियों के द्वारा थाना पिपरिया अंतर्गत ग्राम नेवारीगुड़ा के गुड़ फैक्ट्री से भी चोरी की घटना कारित करना बताया गया है जिस पर थाना पिपरिया में पृथक से कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *