



Aaj Ka Rashifal 9 November 2026: आज 9 नवंबर, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। आज स्नान-दान की अमावस्या के साथ बलि प्रतिपदा का भी विशेष महत्व है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। वहीं विशाखा नक्षत्र कल सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक प्रभावी रहेगा।
आज का दिन कुछ राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ जातकों को परिवार और रिश्तों में खुशियां मिल सकती हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है। परिवार में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। घर पर मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। मन की उलझन दोस्तों से साझा करने पर राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर भोजन करने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 2
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और सम्मान लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में अच्छे कार्यों के लिए सराहना मिलेगी। आत्मविश्वास के साथ किए गए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ शाम खुशनुमा रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए विचारों के साथ काम करने से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रचनात्मक कार्यों में आपकी प्रतिभा निखरेगी। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है।
शुभ रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 7
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। निर्माण कार्य या इससे जुड़े कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ नए बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। किसी जरूरी बैठक के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में विश्वास और आपसी तालमेल बनाए रखें। किसी महत्वपूर्ण विषय पर लोग आपकी सलाह ले सकते हैं।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 3
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में बेहतर रहेगा। वित्त और बिक्री से जुड़े लोगों को अपनी जानकारी और अनुभव का लाभ मिलेगा। कारोबार के जरूरी काम पूरे होने से राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। पुरानी किसी बात को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। बच्चों से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 2
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और किसी विशेष आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में कोई सुखद सरप्राइज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 8
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। खानपान का ध्यान रखने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आपकी कोई बात बनते हुए काम को बिगाड़ सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। व्यापार में बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। जनसंचार और मीडिया की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नए अवसर मिल सकते हैं। कला और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मेहनत का उचित फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। हालांकि, अपने लक्ष्य से भटकने से बचें और कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में साथी की ओर से उपहार मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। नए काम शुरू करने की योजना से आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। आपकी योजनाओं और विचारों को लोग महत्व देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में नए बदलाव करने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम समय पर पूरा करें। प्रेम जीवन में साथी के साथ लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 7
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता से भरा रह सकता है। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं। व्यापार में साझेदार के साथ मिलकर किए गए प्रयास लाभदायक साबित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर तालमेल से पुरानी समस्या का समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए खानपान में मौसमी फलों को शामिल करें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों की किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत आगे बढ़ सकती है। व्यापार के सिलसिले में दूसरे राज्य की यात्रा करनी पड़ सकती है। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अच्छे प्लेसमेंट के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन शानदार रहने वाला है।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 8



