सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं बुजुर्ग महिलाओं का किया गया सम्मान

Spread the love

भिलाई बाजार :  भारतीय जनता पार्टी मंडल भिलाई बाजार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, ग्राम मितानिनों तथा ग्राम की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं को उनके निरंतर सेवा, समर्पण एवं समाज में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं देखभाल के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए समाज के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं ग्राम मितानिन बहनें स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों में घर-घर तक अपनी सेवाएं पहुंचाती हैं।

ये भी पढ़े :बालोद में कॉलेज जा रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरा बुरी तरह झुलसा; हालत नाजुक, रायपुर रेफर

इस अवसर पर ग्राम की वरिष्ठ महिलाओं का भी सम्मान किया गया। उनके अनुभव, संस्कार और समाज के प्रति योगदान को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भाव है। समाज के उन सभी लोगों का सम्मान करना हमारा दायित्व है, जो बिना किसी स्वार्थ के निरंतर जनसेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्माननीय बहनों एवं वरिष्ठ माताओं का भाजपा मंडल भिलाई बाजार की ओर से हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *