गणेश विसर्जन से पहले धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन, थाने में लगाई बदमाशों की परेड; दिलाई अपराध से दूर रहने की शपथ

Spread the love

धमतरी :  गणेश विसर्जन और आगामी त्योहारों को देखते हुए धमतरी पुलिस ने असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों की सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली, अर्जुनी और रूद्री थाना क्षेत्र के गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों को थाने बुलाकर परेड कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने उनसे चर्चा करते हुए अपराध और नशे से दूर रहने की समझाइश दी। इस दौरान सभी को नशे और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

त्योहार में गड़बड़ी की तो होगी कार्रवाई

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अशांति, आपराधिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े  :भाई को घर में बनाया बंधक, फिर बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे भेजने की मांग… बिलासपुर में नाबालिग का हाईवोल्टेज मामला

संवेदनशील इलाकों में बढ़ेगी पेट्रोलिंग

गणेश विसर्जन झांकी और आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। पुलिस की विशेष नजर अड्डेबाजी, लड़ाई-झगड़े, चाकूबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर रहेगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर लगातार निगरानी की जाएगी।

बदमाशों की चेकिंग और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी

थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी और माफी बदमाशों समेत अन्य संदिग्ध तत्वों की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जरूरत के मुताबिक प्रतिबंधात्मक और माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी।

धमतरी पुलिस ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर लगातार नजर रखी जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *