आज श्रवण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 55 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारंभ हो रहा है। वहीं आज 5 दिवसीय जयापार्वती व्रत समाप्त हो जाएगी। वहीं बता दें कि आज सावन महीना के दूसरा दिन है। सावन माह इन राशियों के लिए बहुत ही लकी रहने वाला है। तो आइए अब जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 जुलाई 2026 का दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। साथ ही जानेंगे किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप कुछ क्रिएटिव करेंगे जिससे आप सेल्फ मोटीवेट होंगे। आज बेवजह की उलझन से दूर आप किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे और अपने व्यक्तित्व में जरूर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। आज किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन से परहेज करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने वाला है। आज घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी करने जीवनसाथी के साथ मार्केट जायेंगे।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। आज आपको रोजगार मिलने के शुभ संकेत है। आज आपको आपके काम में घर के बड़े बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम और योग पर ध्यान देने की जरूरत है। करीबी रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देगा। आपके हेल्पिंग नेचर के वजह से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स का बिजनेस करने वाले लोगों को आज बढ़िया मुनाफा होगा। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे सबके साथ काफी अच्छा व्यक्त बीतेगा। प्रकृति के सानिध्य मे कुछ पल अवश्य बीताएं मानसिक रूप से स्वास्थ्य महसूस करेंगे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 4
कर्क राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है ये यात्रा आपके निकट भविष्य के लिए काफी लाभदायक रहेगी। रोजमर्रा की जिंदगी में नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को किसी कुईज कॅम्पटीशन में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा और उन्हें विनर ट्रॉफी मिलने से मनोबल बढ़ेगा। आज आप अपने बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आज आप अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरा होने की खुशी सेलेब्रेट करेंगे। आज किसी करीबी रिश्तेदार की आर्थिक मदद कर सकते है। आज के दिन निवेश करने से बचें और निवेश करने के लिए नई डिजिटल तकनीक आपनाएं लाभ होगा। आज आप अपने कॉन्फिडेंस से काफी दिनों से रुके हुए काम समय पर पूरे कर लेंगे। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग और ध्यान को अपने रुटीन में अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचकर रहना चाहिए।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। जल्दबाजी मे आज फैसला करने से बचें धैर्य और संयम से काम लें उचित सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिये सात्विक भोजन को प्राथमिकता दें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। व्यापार में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी लाभ के असार है। फार्मेसी की शॉप चला रहे लोगों को आज बढ़िया मुनाफा होगा। सेहत के लिहाज से आप दिन फीट एण्ड फाइन रहेंगे। बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आपका कर्मठशील व्यक्तित्व लोगों को प्रेरित करेगा। बच्चे आज आउटडोर गेम्स खेलने के लिए जिद कर सकते हैं।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। कारोबार में आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज बदलते मौसम और प्रदूषण का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा| आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होंगी जो आने वाले भविष्य में आपके लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। बच्चों को करियर के मामले में बड़ी आज खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। थोड़ी-सी मेहनत करके आज आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आज ऑफिस के सकारात्मक माहौल में काम करके आप रीलैक्स फ़ील करेंगे। इस समय खास कर महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें खान पान में संतुलन बनाए रखें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आपको अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आज आप शाम को किसी व्यक्तिगत समारोह में शामिल हो सकते हैं वहां किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा साथ में अच्छा व्यक्त बीताएंगे। नौकरी में अपने प्रोजेक्ट से जुड़े फैसले दूसरों से उम्मीद रखने के बजाय खुद लेने की कोशिश करें लाभ होगा। मार्केट में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है साथ ही उचित दिशा में की गई मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ में सार्थक बदलाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 5
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। आज आप सारा दिन खुद को एनरजेटिक फ़ील करेंगे काम मे भी मन लगेगा। किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। परिवार के कुछ मामलों को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आपके मायके पक्ष से खुशखबरी आने की संभावना है। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे साथ मे शॉपिंग पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2
मीन राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है आज पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस के कार्य समय से पूरे होते रहेंगे। आज बच्चों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बड़े भाई से विचार विमर्श करेंगे और उचित फैसला ले पाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है उन्हें कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9

