गढ़चिरौली में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 22.50 लाख का माल जब्त

Spread the love

कांकेर : छत्तीसगढ़ की कांकेर सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गट्टा पुलिस ने जांभलीझोरा गांव में दबिश देकर प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू, पैकिंग मशीन और स्कॉर्पियो वाहन समेत कुल 22 लाख 50 हजार 230 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध तंबाकू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत जोहन कुजूर, साईनाथ कन्नाके, सचिन कन्नाके और अभिजित नान्हे के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े :ड्यूटी पर शराब पीकर निकला आरक्षक, डायल 112 वाहन का हुआ एक्सीडेंट; SP ने किया बर्खास्त

वहीं, मामले में प्रशांत याडवार फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

तंबाकू के साथ पैकिंग मशीन और वाहन भी जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू के अलावा उसके पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीन और एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 22 लाख 50 हजार 230 रुपये बताई गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रतिबंधित तंबाकू का कारोबार कहां-कहां तक फैला हुआ था और इस नेटवर्क से अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

उपनिरीक्षक दयानंद भोंबे कर रहे जांच

गट्टा पुलिस ने जब्त सामान को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपनिरीक्षक दयानंद भोंबे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

जांच के दौरान पुलिस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपी प्रशांत याडवार की तलाश भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *