छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर जला दिया! रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश

Spread the love

माना थाना क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप, गंभीर रूप से झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती; आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का केस

 

रायपुर : राजधानी रायपुर से युवती को जिंदा जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। माना थाना क्षेत्र में एक युवक पर युवती द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने से नाराज होकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, युवती ने आरोपी युवक की कथित छेड़छाड़ का विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विरोध से नाराज युवक ने युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

आग की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने किसी तरह युवती को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़े :बीजापुर के एकलव्य विद्यालय में 7 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, CM साय के निर्देश पर शिक्षक पर FIR

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला

घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। घटना के पीछे आरोपी की वास्तविक मंशा क्या थी और विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसे लेकर पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

फिलहाल गंभीर रूप से झुलसी युवती का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की जांच के साथ पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *