विश्व आदिवासी दिवस पर गरियाबंद पहुंचे संजय सिंह, बोले- ‘आदिवासी हितों की अनदेखी, वोट देने से पहले सोचे छत्तीसगढ़ की जनता

Spread the love

रायपुर: सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज गरियाबंद में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता, संसद में विपक्ष की मुखर आवाज़ एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । संजय सिंह के कहा कि देश में आदिवासी नेताओं की हमेशा अनदेखी की गयी है।देश के बड़े पदों में हमेशा कुछ ही जातियों का वर्चस्व रहा है। आज भी छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के साथ भेदभाव होता है। आज तक देश में किसी भी आदिवासी समाज के अग्रणी को भारत रत्न नहीं दिया गया।

ये भी पढ़े :8 साल पुरानी फरारी का हुआ अंत! कोयला और स्पंज आयरन हेराफेरी के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में ग्राम समिति की अनुमति लिए बगैर जबरन आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन का हक छीनने की साजिश की जा रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से है लेकिन उनका कंट्रोल मोदी और अमित शाह करते हैं। अब छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज को सोचना पड़ेगा कि वो किसको चुने,उन्हें भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों जिन्होंने समाज की अनदेखी की है इनकी बजाय जो समाज को प्राथमिकता दे उसे चुनना चाहिए।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक  मुकेश अहलावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । इसके साथ ही प्रदेश के आप पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *