आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Spread the love

परमेश्वर राजपूत,रायपुर : भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कृष्णा कुंजाम को बलौदाबाजार विधानसभा के भाटापारा जिला आदिवासी कांग्रेस कमेटी में जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि एक सामान्य और निष्ठावान कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए संगठन ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव, संगठन महासचिव कुलदीप ध्रुव, भाटापारा विधायक इन्द्र साव, जिला अध्यक्ष डॉ. विशाल ध्रुव , ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू भाटिया सहित संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं मार्गदर्शकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक ओहदा नहीं, बल्कि जनता और संगठन की सेवा का माध्यम है।

ये भी पढ़े :तकनीकी विकास के साथ नैतिक जिम्मेदारी भी जरूरी: कुलपति डॉ. आनंद महलवार

नई जिम्मेदारी के साथ उनका प्रयास रहेगा कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रत्येक क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस के संगठन को और मजबूत किया जाए तथा पार्टी के कार्यक्रमों और नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए।उन्होंने कहा कि संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी होगी। कार्यकर्ताओं के साथ आपसी समन्वय, एकजुटता और सामूहिक प्रयास के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए वे निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। साथ ही जिले के युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासी समाज और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *