BJP ने बदले संगठन के प्रभार, गोपाल साहू सरगुजा और कृष्णकांत चन्द्रा बने कोरबा प्रभारी

Spread the love

रायपुर :  छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जिला संगठन प्रभारियों और चुनाव प्रभारी की नियुक्ति करते हुए नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

ये भी पढ़े :आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

जारी नियुक्ति के अनुसार गोपाल साहू को सरगुजा और कृष्णकांत चन्द्रा को कोरबा जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं शिवपुरचरचा नगरपालिका के लिए रामकुमार टोप्पो को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। नई जिम्मेदारियों के तहत संबंधित नेता संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *