बेमेतरा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 8 चालान, ₹2,400 वसूले; धूम्रपान पर 185 केस

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : पुलिस अधीक्षक (SP) त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन मे बेमेतरा पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व अड्डेबाजी स्थलों पर सघन चेकिंग, फ्लैग मार्च और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही हैं। साथ ही अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने, जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। यातायात स्टाफ के द्वारा 22 अगस्त 2026 को “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से यातायात बेमेतरा में 25 वाहनों की चेकिंग की गई।

ये भी पढ़े :खौफनाक हादसा: बाइक को टक्कर मार 500 मीटर तक घसीटती रही कार, दो युवक गंभीर; एक की हालत नाजुक

इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को थाना नांदघाट में 05 चालान में 05 वाहन चालको, यातायात बेमेतरा 03 चालान में 03 वाहन चालको, कुल 08 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 08 प्रकरणों में 2,400/- रूपये समन शुल्क लिया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहीर खान सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

इसी क्रम में 22 अगस्त 2026 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना नांदघाट 20 प्रकरण, थाना दाढी 100 प्रकरण, थाना खम्हरिया 20 प्रकरण, थाना बेरला 20 प्रकरण, थाना चंदनू 10 प्रकरण, चौकी खंडसरा 10 प्रकरण, चौकी कंडरका 05 प्रकरण, कुल 185 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।

यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करे, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें।पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *