प्रतिभाओं को मिला सम्मान, बहेरा-पेण्ड्री को मिली 20 लाख की सौगात; विधायक दीपेश साहू बोले– शिक्षा ही विकसित समाज की नींव

Spread the love

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :  ग्राम पंचायत बहेरा-पेण्ड्री निवासी हिरऊ कुमार जांगड़ेने अपने जन्मदिवस के सुअवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया l जिसमे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी उसकी प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी होती है। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ही भविष्य में जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते है

विधायक साहू ने आगे कहा की आज बहेरा-पेण्ड्री की इस पावन धरती पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए मुझे अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आप सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सिद्ध किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा किसी से कम नहीं होती। मैं सभी सम्मानित विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और गुरुजनों को हृदय से बधाई देता हूँ। आपकी सफलता केवल आपके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बेमेतरा जिले की उपलब्धि है। शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र – तीनों का भविष्य बदल सकती है।

आज का सम्मान आपके लिए अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। बड़े सपने देखिए, कठिन परिश्रम कीजिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहिए। मुझे विश्वास है कि आपमें से अनेक विद्यार्थी भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, सैनिक और समाज के प्रेरणास्रोत बनेंगे।

ये भी पढ़े :CG Teachers News: 1.60 लाख शिक्षक (एलबी) को बड़ा झटका, पहली नियुक्ति नहीं बल्कि 1 जुलाई 2018 से ही मानी जाएगी सरकारी सेवा

कार्यक्रम के दौरान विधायक दीपेश साहू ने ग्राम पंचायत बहेरा-पेण्ड्री के विकास के लिए 20 लाख रुपये की विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।।समारोह में आयोजक श्री हिरऊ कुमार जांगड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए विधायक श्री साहू ने उनके सामाजिक और शैक्षणिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 100 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।

मैं आयोजकों और समस्त ग्रामवासियों को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए हृदय से बधाई देता हूँ। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के माध्यम से एक विकसित और समृद्ध बेमेतरा के निर्माण का संकल्प लें।

यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बहेरा-पेण्ड्री एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसके प्रमुख आयोजकों में हिरऊ कुमार जांगड़े, मनी शंकर दिवाकर, संदीप टंडन, पवन बघेल, नेतराम कोशले, आत्मानंद सारथी, जयकरण मीरे तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेवाराम निषाद (भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष), श्रीमती अदिति कश्यप (भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला प्रमुख), भुवनदास जांगड़े (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, PCSS), श्री नारद साहू (जिलाध्यक्ष साहू समाज), मैना देवी मांडले (जिलाध्यक्ष, PCSS बेमेतरा), प्रांजल तिवारी, कृषि वैज्ञानिक चंद्रशेखर खरे, श्रीमती कलश मांडले, पंच आरती बघेल, धनेश साहू, सरपंच पति पंचराम साहू, कस्तूर साहू, भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी ईश्वरी घृतलहरे, जुगेश बंजारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *