मौहाडिह : श्री गणेश उत्सव के पावन अवसर पर मौहाडिह के चांदनी चौक स्थित श्री गणेश उत्सव समिति के आयोजन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति क्षेत्र क्रमांक-06 श्री विनोद यादव विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में पहुंचकर विनोद यादव ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और परिवारों में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना की।
ये भी पढ़े :30 लाख की उधारी और 3 महीने का ब्याज बना हत्या की वजह! शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा
इस दौरान दशरथ राठौर, उपाध्यक्ष किसान मोर्चा तथा विजय राठौर, विधायक प्रतिनिधि एवं युवा मोर्चा महामंत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गणेश उत्सव समिति के आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गणेश उत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आराधना कर विघ्नों के निवारण और परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।




