‘रावण’ से भी खतरनाक यश! ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर ने मचाई सनसनी, 14 घंटे में 1.4 करोड़ व्यूज

Spread the love

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। 30 जुलाई को इस मेगा बजट फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी के साथ-साथ रावण के लुक में यश भी छा गए। लेकिन, सिर्फ ‘रामायण’ में ही यश का खूंखार लुक देखने को नहीं मिलेगा, गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ में भी यश दिल दहला देने वाले अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक ट्रेलर में ही देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। फैंस लंबे समय से ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। कल, यानी 8 अगस्त को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया और 14 घंटे में 14 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं।

टॉक्सिक का ट्रेलरटॉक्सिक के 4 मिनट 38 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत एक डरावने लेकिन इमोशनल सीन से होती है, जहां एक घायल बच्चा यश के किरदार राया से माफी मांग रहा होता है और कहता है कि अब से वो उसकी हर बात मानेगा। इसके बाद अचानक गोली चलती है और फिर हंसा, खून-खराबा बढ़ता जाता है। ट्रेलर में साफ कर दिया गया है कि फिल्म में यश डबल रोल में होंगे। एक किरदार होगा दाढ़ी वाले खतरनाक गैंगस्टर राया का तो दूसरा छोटे बाल, टैटू वाले बेटे रूमी का, जो अपने पिता के खिलाफ लड़ता नजर आता है। वहीं ट्रेलर में नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी और रुक्मिणी वसंत की भी झलक देखने को मिलती है।

ये भी पढ़े :धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर बवाल! धर्म परिवर्तन के आरोपों पर हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन, पुलिस जांच शुरू

यूट्यूब पर 14 घंटे में मिले 14 मिलियन व्यूज
टॉक्सिक का ट्रेलर, कल यानी 8 अगस्त को 7 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया गया और अब तक इसे 14 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यूट्यूब पर दर्शकों से इस ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों का कहना है कि यश का लुक उनकी इमेजिनेशन से भी ज्यादा डार्क और डरावना है। वहीं कुछ ने तो यहां तक कह दिया है कि टॉक्सिक में यश को देखने के बाद उन्हें लगता है कि रावण का लुक ज्यादा सिविलाइज्ड है। ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ने लिखा- ‘जब उन्होंने इसे बड़ों के लिए ‘फेयरी टेल’ बताया, वो मजाक नहीं कर रहे थे।’ एक और लिखता है- ‘रॉकी भाई की ही तरह ट्रेलर भी तबाही है।’

डबल रोल ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में यश डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। वह फिल्म में ‘राया’ और ‘रूमी’ की भूमिका निभाएंगे और दोनों किरदार बेहद अलग होंगे। एक में जहां यश लंबे बाल, लंबी दाढ़ी के साथ दिखाई देंगे तो वहीं रूमी के किरदार में वह क्लीन शेव, छोटे बाल और टैटू के साथ नजर आएंगे। टॉक्सिक के ट्रेलर की बात करें तो यह खतरे, ताकत और खून-खराबे से भरी दुनिया से रूबरू कराता है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी टॉक्सिक में यश लीड रोल में हैं और उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां अहम भूमिका में हैं। ये फिल्म 1940 से 1970 के बीच गोवा के ड्रग व्यापार और माफिया नेटवर्क की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *