भाई को घर में बनाया बंधक, फिर बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे भेजने की मांग… बिलासपुर में नाबालिग का हाईवोल्टेज मामला

Spread the love

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नाबालिग बच्ची द्वारा अपने ही भाई को घर के अंदर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड के पास जाना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोग उसे रोक रहे थे। इससे नाराज होकर उसने कथित तौर पर अपने भाई को घर के अंदर बंधक बना लिया। इसके बाद भाई को छोड़ने के बदले बॉयफ्रेंड के खाते में पैसे ट्रांसफर करने की मांग की गई।

ये भी पढ़े :गणेश विसर्जन में तेज आवाज में DJ बजाना पड़ा भारी, बिलासपुर पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला और मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

नाबालिग की काउंसलिंग जारी

पुलिस ने मामले में नाबालिग की सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट तैयार की है। बच्ची को काउंसलिंग और देखरेख के लिए संबंधित बाल संरक्षण प्राधिकरण के समक्ष पेश किया गया है।

फिलहाल नाबालिग को शेल्टर सेंटर में रखा गया है, जहां उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *