जगदलपुर में 3 करोड़ के गबन का मामला: अब एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा

Spread the love

जगदलपुर : जगदलपुर की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये के गबन के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब पुलिस ने एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है। पहले समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की गिरफ्तारी हुई थी, और अब उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कंगोली स्थित 5वीं वाहिनी की कर्मचारी कल्याण साख समिति से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012 से 2021 के बीच लोन खातों और जमा राशि में हेराफेरी की गई और इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। शिकायत के आधार पर परपा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान समिति के अध्यक्ष और प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी को संदिग्ध पाए जाने पर 29 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़े :राठौर समाज के महासम्मेलन में दिखी सामाजिक एकता और युवा शक्ति, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की 15 लाख की घोषणा

इसके बाद अब वित्तीय कामकाज से जुड़े उनके सहायक प्रधान आरक्षक संजय चौहान की भूमिका भी जांच के घेरे में आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने संजय चौहान को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस अभी जांच को सिर्फ दो आरोपियों तक सीमित नहीं मान रही है। बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने साफ कहा है कि जांच आगे बढ़ने पर यदि किसी और कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

फिलहाल, करीब 3 करोड़ रुपये के गबन की राशि की बरामदगी नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस की जांच अब इस बात पर भी केंद्रित है कि रकम की हेराफेरी किस तरीके से की गई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *