छात्राओं को मिली साइकिल, विकास कार्यों को मिली सौगात: विधायक योगेश्वर सिन्हा ने गढ़सिवनी में किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Spread the love

महासमुंद :  ग्राम गढ़सिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को गणवेश का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गांव में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। इनमें स्कूल शेड निर्माण, मुक्तिधाम निर्माण और सीसी रोड निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

‘पढ़ाई में रुकावट नहीं आने देंगे’

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। कई छात्राओं को घर से स्कूल तक आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन साइकिल मिलने से अब उनकी यह परेशानी काफी हद तक दूर होगी।

 ये भी पढ़े :तखतपुर में मंदिर भी नहीं सुरक्षित! आधी रात काली मंदिर में घुसे चोर, दानपेटी और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों की शिक्षा में आने वाली हर बाधा को दूर करना है। शिक्षा देश की प्रगति की बुनियाद है और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।

गढ़सिवनी को विकास कार्यों की सौगात

विधायक के मुख्य आतिथ्य में ग्राम गढ़सिवनी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। स्कूल शेड, मुक्तिधाम और सीसी रोड निर्माण जैसे कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में भाजपा सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, जनपद सदस्य योगेश्वरी साहू, सरपंच खेमलता ध्रुव, उप सरपंच रवि सोनकर, भाजपा नेता पोषण निर्मलकर, पप्पू ठाकुर, कीर्ति बघेल, मनराखन ध्रुव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश गोल्डी साहू, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *