सेवा संकल्प अभियान के तहत साजा में विशाल रक्तदान शिविर, 25 लोगों ने किया रक्तदान

Spread the love

विधायक ईश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर हुआ आयोजन

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार, सीएमएचओ डॉ. शरद कोहाड़े एवं सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर भवन, साजा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

ये भी पढ़े :बेमेतरा में नवजात को ले जाने की झूठी कहानी का खुलासा, महिला के खिलाफ कार्रवाई

जनप्रतिनिधियों ने की सराहना –

शिविर में क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू,जिला पंचायत सभापति श्री गोवेन्द्र पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हिमांशु वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री बुलाक साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री नारद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री नेतराम साहू एवं पार्षद श्री कमल सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

रक्तदान है महादान – बीएमओ

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विन कुमार वर्मा ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है। समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से आगे आने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य ही सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. दामिनी पटेल, नीलेश देवांगन, पूरन आनंद, अभिषेक सिंह, कलेश्वर वर्मा, मधु देशलहरे, खिलानंद साहू, रोहित बघेल, राजेश कुमार, अनिल वर्मा एवं दौलत सिन्हा सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *